CG RTO Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए दुर्ग और महासमुंद के RTO; देखें लिस्ट


रायपुर, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार मृत्युंजय प्रसाद पटेल, जो वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) रायपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं  प्रतीक शुक्ला, जो परिवहन आयुक्त कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

यह आदेश परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड़ द्वारा जारी किया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp