छत्तीसगढ़ खबरें

CG भर्ती : सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ और सचिव कनिष्ठ पदों पर इंटरव्यू, 4 नवम्बर से होगा डाक्यूमेंट्स सत्यापन


छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड द्वारा व्यापम के माध्यम से सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ एवं सचिव कनिष्ठ के 30 पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के पश्चात् साक्षात्कार के लिए 95 अभ्यर्थियों को चिन्हांकित किया गया है। व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा के प्राप्त परिणामों के आधार पर साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची मंडी बोर्ड के वेबसाईट में 16 अक्टूबर को प्रदर्शित कर दी गई है।

आगामी माह के 4 नवंबर से 6 नवंबर तक अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन तथा साक्षात्कार प्रातः 9.30 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन, सेक्टर-24, कयाबांधा, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजन किया गया है।

अभ्यर्थी साक्षात्कार से संबंधित संपूर्ण जानकारी वेबसाईट www.agriportal.cg.gov.in में प्राप्त कर सकते हैं और साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को उनके पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी पत्र भेजा गया है।

CG खेल महोत्सव में शामिल हुए क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव, CM साय ने किया सम्मान

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए शासकीय विभागों में नौकरियों का द्वार खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए जल्द रिक्त पदों की पूर्ति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के सहायक संचालक, वरिष्ठ सचिव एवं कनिष्ठ सचिव के 30 पदों पर व्यापम से लिखित परीक्षा में सफल हुए वरीयता प्राप्त अभ्यर्थियों के चयन के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Indian Railways: रेलवे ने बदला रिजर्वेशन का नियम, करोड़ों यात्रियों को मिलेगा फायदा, जाने किन नियमों में हुआ बदलाव

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp