LIVE UPDATE

महिला आयोग में नियुक्त सदस्यों ने संभाली अपनी जिम्मेदारी, आयोग अध्यक्ष ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गठित राज्य महिला आयोग में महिला सदस्यों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 सितम्बर 2024 को की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त 05 पद पर सदस्यों की नियुक्ति की गई।

बलौदाबाजार की लक्ष्मी वर्मा ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर ली थी। आज महिला आयोग कार्यालय में सदस्यगण जशपुर की प्रियंवदा सिंह जूदेव, महासमुन्द की सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा की ओजस्वी मंडावी और सुकमा की दीपिका सोरी ने आज आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स टीम और जर्सी का होगा भव्य लॉन्च, 30 मई को आयोजित होगा कार्यक्रम
CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स टीम और जर्सी का होगा भव्य लॉन्च, 30 मई को आयोजित होगा कार्यक्रम
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के तहत बिलासपुर की फ्रेंचाइजी बिलासपुर बुल्स की टीम और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के हितों में मिलकर कार्य करने के लिए कहा। ज्ञात हो कि राज्य महिला आयोग के पुराने सदस्यों का कार्यकाल 27 जून 2024 को समाप्त हो गया था।

CG खेल महोत्सव में शामिल हुए क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव, CM साय ने किया सम्मान

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT आमने-सामने, खिताब के लिए होगी महामुकाबले की जंग
IPL 2026 Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT आमने-सामने, खिताब के लिए होगी महामुकाबले की जंग
May 30, 2026
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को RCB और GT के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को पत्र भेज कर राज्य महिला आयोग के सभी पांचों सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति के साथ ही सभी संभाग से खासकर सरगुजा एवं बस्तर संभाग से सदस्यों की नियुक्ति की मांग की गई थी। जिस पर अमल करते हुए राज्य शासन द्वारा सरगुजा, बस्तर, रायपुर संभागों से सदस्यों की नियुक्ति करने पर डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।

आयोग कार्यालय में सदस्यों के पदभार के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग के सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालक पुष्पा किरण कुजूर, आयोग के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
May 30, 2026
Chhattisgarh Suspend News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles