CG छापा ब्रेकिंग : शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई….दो पूर्व IAS, आबकारी अधिकारियों समेत भाटिया, वेलकम और केडिया डिस्टिलरी के दर्जन भर ठिकानों पर छापा, मचा हड़कंप


छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामला एकबार फिर चर्चा में है,  ईडी आईटी के बाद अब राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरों और ईओडब्लूकी टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, तड़के EOW और ACB की टीम ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में शराब घोटाले में लिप्त लोगों के ठिकानों में एक साथ छापा मारा है. इस छापेमारी ने एकबार फिर हड़कंप मचा दिया है ।

सूत्रों के अनुसार, EOW और ACB की टीम ने तड़के सुबह शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश है. इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में कारोबारियों के यहां कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर, सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp