LIVE UPDATE

CG Patwari hadhtal : छत्तीसगढ़ में 5000 पटवारियों की हड़ताल हुई शुरू, 32 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन, काम काज हुआ ठप

CG Patwari hadhtal :छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहाँ राज्य सरकार राजस्व पखवाड़ा आयोजन करने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरे तरफ राज्य सरकार के मंसूबे में पटवारीयों ने पानी फेरने का पूरा इंतज़ाम कर लिया है, राजस्व पटवारी संघ ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। पटवारी संघ अपने विभिन्न मांगो को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए  है |

छत्तीसगढ़ के पटवारियों ने अपना काम-धंधा बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नया रायपुर में स्थित धरना स्थल पर आंदोलन करते हुए नजर आए हैं। इन सभी ने लैपटॉप और इंटरनेट नहीं होने पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को लेटर लिखकर भेजा था। इसी बीच संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत ने बताया कि, इंटरनेट नहीं होने की वजह से उन्हें काम करने में दिक्कत आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- बोर्ड पेपर लीक में बुड़ा खुलासा; WhatsApp पर 3000-3000 रुपये में बिक रहा था प्रश्नपत्र, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से खुलासा
CG- बोर्ड पेपर लीक में बुड़ा खुलासा; WhatsApp पर 3000-3000 रुपये में बिक रहा था प्रश्नपत्र, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से खुलासा
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं हिंदी परीक्षा में पेपर लीक मामले का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Patwari hadhtal : पटवारी संघ ने राज्य सरकार की राजस्व पखवाड़ा को पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया है, राजधानी रायपुर की नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल में प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल ने बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पटवारी पहुंचे हैं। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का कहना है कि संघ की कुल 32 सूत्रीय मांगें हैं जिसे लेकर वह कामबंद कर हड़ताल पर है। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक संघ की 32 सूत्रीय मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे,

पटवारी संघ ने पूर्व में राजस्व सचिव और संचालक भू अभिलेख को ज्ञापन दिया गया था, जिसके बाद भी उनके मांगो का निराकरण नहीं हो पाया था , जिसके बाद पटवारियों ने हड़ताल को लेकर ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दिया था, पटवारी संघ का कहना हैं कि शासन के तरफ से उन्हें किसी तरह की माड़ नहीं मिलती, पटवाई अपने संसाधन से ऑनलाईन का कार्य करते हैं जो कि पटवारियों पर अतिरिक्त व्यय भार है,पटवारी अपने खर्च ऑनलाईन कार्य करने के लिए आज तक किसी भी प्रकार की सुविधा यथा कप्यूटर, लैपटाप, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट आदि उपलब्ध नहीं कराई गई है,

ये खबर भी पढ़ें…
CG- पत्नी से कहा “I Love You”, भड़का साला… फिर जीजा की कर दी जमकर पिटाई, FIR दर्ज…जानिये पूरा मामला
CG- पत्नी से कहा “I Love You”, भड़का साला… फिर जीजा की कर दी जमकर पिटाई, FIR दर्ज…जानिये पूरा मामला
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से मारपीट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 हजार पटवारियों का काम बंद 

प्रदेश में करीब 5 हजार पटवारी हैं। सभी ने काम बंद कर दिया है। जिसकी वजह से आम जनता के कई सरकारी कार्य रुके हुए हैं। इन सभी को समझाने के बाद भी वे अपना धरना बंद करने को तैयार नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles