LIVE UPDATE

CG News : एक-एक लाख रुपए सहायता राशि स्वीकृत : मंत्री के निर्देश पर श्रमिकों को आवास निर्माण के लिए राशि स्वीकृत, इन श्रमिकों को मिल रहा योजना का लाभ

Raipur News: श्रमिक हितैषी प्रदेश की विष्णुदेव सरकार में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के कुल 352 श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।

CG News. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के कुल 352 श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भूखंड पर आवास अथवा नवीन आवास क्रय के लिए पात्र हितग्राहियों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत राशि दी जाती है।

CG News. बता दें कि आचार संहिता के हटने के उपरांत श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने हाल ही में श्रम विभाग की मैराथन बैठक लेकर सभी योजनाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को तत्काल राशि जारी करें। मंत्री देवांगन के निर्देश पर प्रदेश भर के 352 हितग्राहियों को राशि स्वीकृत की गई। हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाती है। Raipur News

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले योजनाओं का लाभ
मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी जिलों के श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की इस योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिक हितग्राहियों को लाभ दिलवाएं। श्रमिकों को फॉर्म भरने और जमा करने में उनकी मदद करें ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles