LIVE UPDATE

CG NEWS : कांग्रेस नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम….पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

प्रदेश के सड़क हादसों के मामले बढ़ते जा रहे हैं, गरियाबंद जिले में बीती रात करीब 1 बजे आकाश टेंट संचालक आकाश यादव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. आकाश कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरू यादव का बेटा था. .

20 दिसंबर को साढ़े 11 बजे आकाश अपनी बाइक से गरियाबंद से सढ़ोली की ओर जा रहा था. रॉन्ग साइड से आ रही टाटा मैजिक वाहन सीजी 04 एन एम 8630 के चालक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी. घायल अवस्था में आकाश को गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
कथावाचक नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…कथा मंच से सीधे पहुंचे जेल
कथावाचक नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…कथा मंच से सीधे पहुंचे जेल
June 9, 2026
महासमुंद, 9 जून 2026। महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में कथावाचक नरेंद्र शास्त्री को एक महिला से छेड़छाड़ और अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिन भर चले इलाज के दौरान उसकी हालत ठीक थी. गरियाबंद कोतवाली पुलिस के मुताबिक आकाश के सिर में अंदरूनी चोंट थी. अचानक सीने में दर्द के बाद रात करीबन 1 बजे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
5 साल तक ड्यूटी से गायब रहा बाबू; DEO ने सेवा समाप्त करने का जारी किया आदेश, विभागीय जांच में  दोषी करार
5 साल तक ड्यूटी से गायब रहा बाबू; DEO ने सेवा समाप्त करने का जारी किया आदेश, विभागीय जांच में  दोषी करार
June 9, 2026
अंबिकापुर। शिक्षा विभाग में वर्षों तक बिना सूचना और अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारी पर आखिरकार बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles