CG News : कांग्रेस की रैली के लिए छत्तीसगढ़ में समिति का गठन, डहरिया और अकबर बनाए गए समन्वयक, नागपुर में 28 दिसंबर को होगा आयोजन


कांग्रेस के 130वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में आयोजित होनी वाली महारैली ‘हैं तैयार हम’ के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व मंत्री शिव डहरिया और मो. अकबर को समन्वयक बनाया गया है।

समिति में अन्य सात सदस्य शामिल हैं। इनमें कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री सुबोध हरितवाल, विधायक देवेंद्र यादव और नवाज खान को सदस्य बनाया गया है। नागपुर में हो रही इस रैली के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है।

छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे

कांग्रेस का दावा किया है कि महारैली में छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। कांग्रेस की सभी इकाइयां, संगठन व प्रकोष्ठ रैली में शामिल होंगे। साथ ही रैली की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक 25 दिसंबर से शुरू हो रही है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp