LIVE UPDATE

CG NEWS : कलेक्टर-एसपी ने की समीक्षा बैठक, डीजे और माउंटेन व्हीकल पर प्रतिबन्ध लगाने के दिए निर्देश

CG NEWS :  जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने, अपराधियों पर नकेल कसने और यातायात प्रबंधन सहित अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

कलेक्टर त्रिपाठी ने सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को हटाने के लिए नगरीय निकाय, पशुपालन और जनपद पंचायत के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बैठे मवेशियों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए मवेशियों के मालिकों का चिन्हांकन कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक परिहार ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधियों के मन में कानून का डर होना चाहिए, जबकि आम जनता के साथ पुलिस का दोस्ताना व्यवहार बना रहे।

CG NEWS: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने विधानसभावार बांटी जिम्मेदारी, सचिव व संयुक्त सचिव की नियुक्ति, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यातायात प्रबंधन को लेकर बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। घड़ी चौक में बने पार्किंग स्थल का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आम जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

CG NEWS :  परिहार ने अवैध नशीली पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग और सवारियों को बैठाने पर भी सख्त कदम उठाने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में चिटफंड कंपनियों के अवैध संचालन पर तत्काल कार्यवाही और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में डीजे (डिस्क जॉकी) और माउंटेन व्हीकल के संचालन पर प्रतिबंध लगाने और सड़कों किनारे लगने वाले पंडालों को हटाने की बात कही गई।

इस बैठक में अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles