LIVE UPDATE
Trending

CG News : BJP का कांग्रेस पर कार्टून अटैक : X पर लिखा- शर्म करो कांग्रेसियों! नक्‍सल उन्‍मूलन के लिए डिप्‍टी सीएम ने मांगी PCC चीफ से सलाह, बोले…

नक्सलवाद के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में राजनीति गर्म है। आये दिन कांग्रेस और बीजेपी में नक्सलियों के मुद्दे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस की नीति पर सवाल खड़े किए हैं। पोस्टर के साथ भाजपा ने ट्वीट किया है कि अगर नक्सली खत्म हो गए तो फिर कांग्रेस अपनी दुकान कैसे चलाएगी? भाजपा की तरफ से जारी कार्टून में एक जवान नजर आ रहा है जबकि उसके पैर में नकल डालते हुए कथित कांग्रेस नेता की तस्वीर है।

बीजेपी लगातार कांग्रेस पर कार्टून अटैक करती हुई नजर आ रही है। जिसमें कांग्रेस को नक्सलवाद को लेकर घेरा गया है। पोस्टर में जवान यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि, शर्म करो कांग्रेसियों! हम जान पे खेलकर छग की सेवा कर रहे हैं और तुम हमारी पीठ में छूरा भोंक रहे हो! वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि, नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!poster attack

ये खबर भी पढ़ें…
ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी रेड, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा
ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी रेड, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा
April 24, 2026
रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिप्टी सीएम ने प्रदेशाध्यक्ष से माँगा सुझाव

छत्‍तीसगढ़ में सबसे बड़ी समस्‍या नक्‍सलाइट की है। जहां नक्‍सली के बढ़ते मूवमेंट से बस्‍तर संभाग का इलाका पूरी तरह से प्रभावित है। इस इलाके में विकास दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है। ऐसे में अब छत्‍तीसगढ़ (CG News) की विष्‍णुदेव साय सरकार ने नक्‍सल विरोधी अभियान चलाया है। बस्‍तर इलाके में नक्‍सली ऑपरेशन, लोन वर्राटू अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
April 24, 2026
पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही होगा गांवों का विकास: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अभियान के माध्‍यम से नक्‍सलियों को वापस लौटने की अपील सरकार के द्वारा की जा रही है। लोन वर्राटू अभियान, घर वापस जाओ अभियान में 404 से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया है। इसके चलते सरकार अपनी इस सफलता को और आगे बढ़ाना चाहती है। इसको लेकर बीजेपी सरकार (CG News) में डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष दीपक बैज से नक्‍सल उन्‍मूलन के मसले पर सुझाव मांगा है। इसके बाद से छत्‍तीसगढ़ में फिर से नई राजनीति शुरू हो गई है।

जवानों के मनोवल को बढ़ाएं

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दीपक बैज से सुझाव मांगा है। सुझाव नक्सल उन्मूलन (Naxal Eradication) को लेकर बैज से मांगा है। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि बस्‍तर (CG News) अब नक्सल उन्मूलन की ओर बढ़ चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज;  CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज; CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
April 24, 2026
रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के आधिकारिक रूप से Bharatiya Janata Party में शामिल होने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको भी नक्सल (Naxalites Surrender) मामले में सहयोग करना चाहिए। इस मसले पर सियासत नहीं करना चाहिए।

हमारे जवान लगातार इसके लिए अपनी जान पर खेलकर अभियान चला रहे हैं, ऐसे में हमारे जवानों के मनोबल को खत्म नहीं करना चाहिए। बल्कि जवानों के मनोबल को बढ़ाना चाहिए।

   दीपक भाई बताएं क्‍या करना है

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि दीपक भाई को नक्‍सली उन्‍मूलन (Naxal Eradication) मामले में अपने विचार रखना चाहिए। उन्‍हें बताना चाहिए कि नक्‍सलियों से मुक्‍त बस्‍तर (CG News) को कैसे किया जा सकता है।

उनकी घर वापसी कैसे हो सकती है। इस पर दीपक बैज को बताना चाहिए। वहीं उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और दीपक बैज नक्‍सली मामलों में झूठे आरोप लगा रहे हैं।

उन्‍हें झूठे आरोप नहीं लगाना चाहिए। तथ्यों की परख करके ही दीपक बैज को बोलना चाहिए। साय सरकार के काम पर कांग्रेस को परेशानी है। इसलिए कुछ भी कह रहे हैं।   

पांच महीने में 120 नक्‍सली मारे गए

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ (CG News) में जब से बीजेपी की सरकार बनी है। तभी से नक्‍सली ऑपरेशन (Naxalite Operation) शुरू हुआ है। लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्‍सली लगातार आत्‍मसमर्पण कर रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि पिछले पांच महीने में हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 5 महीने में 120 नक्सली मारे (Naxalite Encounter) गए हैं। इसके साथ ही 407 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा 404 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (Naxalites Surrender) किया है। हमारी सरकार सामाजिक पक्ष को भी ध्यान में रखकर काम कर रही है।

 

Related Articles