LIVE UPDATE

CG Lok Sabha Voting : हल्दी रस्म के बीच चुनावी पर्ची बांटने पहुंचे कलेक्टर, दूल्हा-दुल्हन सहित घरवालों से की मतदान की अपील…

Chhattisgarh Lok Sabha Elections : कलेक्टर ने पाती भेंट करते हुए कामेश को शादी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 7 तारीख को मतदान है, पूरे परिवार के साथ मतदान करने आना है साथ ही अपनी धर्मपत्नी को वोट डलवाना है. साथ ही फोटो भी भेजनी है.

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में मतदान प्रतिशत बढ़ाने छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग की क़वायद ख़ासकर शहरी क्षेत्र में जारी है. इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टर भी मैदान में उतर चुके हैं. यहां अलग-अलग वर्ग के लोगों से मिलकर मतदान करने की अपील कर रहे है. दो अप्रैल गुरुवार को कलेक्टर गौरव सिंहरायपुर के जोरा नाला पारा बस्ती में भोई परिवार के बेटे कामेश की शादी मंडप में पहुंचें. कलेक्टर का परिचय मिलते ही भोई परिवार खुशी से खिल उठा. इस दौरान डॉ. सिंह ने दुल्हे और परिवार को मतदान की अपील वाला आमंत्रण पत्र और पीला चावल भेंट किया.

ये खबर भी पढ़ें…
CG- बोर्ड पेपर लीक में बुड़ा खुलासा; WhatsApp पर 3000-3000 रुपये में बिक रहा था प्रश्नपत्र, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से खुलासा
CG- बोर्ड पेपर लीक में बुड़ा खुलासा; WhatsApp पर 3000-3000 रुपये में बिक रहा था प्रश्नपत्र, चैट और बैंक ट्रांजेक्शन से खुलासा
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं हिंदी परीक्षा में पेपर लीक मामले का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने पाती भेंट करते हुए कहा ज़रूर दें वोट
कलेक्टर ने पाती भेंट करते हुए कामेश को शादी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 7 तारीख को मतदान है, पूरे परिवार के साथ मतदान करने आना है साथ ही अपनी धर्मपत्नी को वोट डलवाना है. साथ ही फोटो भी भेजनी है. कामेश ने कहा कि जरूर भेजेंगे, आप लोग हमारी शादी के मौके पर पहुंचे, हमारे पूरे परिवार को बहुत अच्छा लग रहा है.

हम ज़रूर जाएंगे वोट करने- बोला दूल्हा
उत्साह से भरे भोई परिवार के लिए यह क्षण और भी रोचक हो गया. कलेक्टर ने दूल्हे को कहा कि जिस तरह से विवाह के माध्यम से नए गठबंधन में जुड़ रहे हैं उसी तरह से आपका लोकतंत्र के साथ भी गठबंधन है और इसे मतदान से मजबूत कर सकते हैं. उन्होंने परिवार से कहा कि आप सभी के लिए यह क्षण बहुत सुंदर है. ऐसा ही एक शुभ क्षण 7 मई को भी आने वाला है, आप मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें.भोई परिवार के सदस्यों ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए दो तरह से खास बन गया, एक तो कामेश की शादी में खूब आनंद आ गया. दूसरी तरफ कलेक्टर स्वयं आये और कामेश को आशीर्वाद दिया.  हम लोग बहुत खुश हैं और 7 मई को मतदान जरूर करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
CG- पत्नी से कहा “I Love You”, भड़का साला… फिर जीजा की कर दी जमकर पिटाई, FIR दर्ज…जानिये पूरा मामला
CG- पत्नी से कहा “I Love You”, भड़का साला… फिर जीजा की कर दी जमकर पिटाई, FIR दर्ज…जानिये पूरा मामला
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से मारपीट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
High Court News; शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के दिए निर्देश
May 21, 2026
बिलासपुर, 21 मई 2026. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए चयन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *