Trending

CG Liquor Scam…चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति अटैच, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई…364 प्लॉट और खेत भी शामिल


रायपुर, 13 नवंबर 2025: विशेष जांच एजेंसी Enforcement Directorate (ED) ने राज्य में चर्चित शराब घोटाले की जांच के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के नाम पर पाई गई लगभग ₹61.20 करोड़ की संपत्ति को अंतरिम रूप से अटैच किया है।

अटैच की गई संपत्ति में लगभग 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि की हिस्सेदारी शामिल है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹59.96 करोड़ है, इसके अतिरिक्त बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी चल-संपत्तियों का मूल्य लगभग ₹1.24 करोड़ बताया गया है। यह कार्रवाई कानून के प्रावधानों के तहत की गई है।

3200 करोड़ का शराब घोटाला

चैतन्य बघेल को 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. प्रदेश में 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp