नेपाल त्रासदी पर CM विष्णुदेव साय का संवेदनशील संदेश, बोले- संकट की घड़ी में पूरा भारत नेपाल के साथ


रायपुर, 26 अगस्त 2026। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने आपदा में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग की भावना भी प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और आपदा में लापता लोगों के सकुशल होने की कामना की।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp