LIVE UPDATE
Trending

CG Coal Scam News : कोयला घोटाला केस में गिरफ़्तारी : EOW ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सूर्यकांत तिवारी के लिए करते थे काम, 22 तक रिमांड में भेजे गए

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कोल स्कैम केस में गिरफ़्तारी रुक नहीं रही है, अभी भी इस केस में एक के बाद के कई गिरफ्तारियां हो रही है, आज EOW ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका नाम ईडी की जांच में भी सामने आया था। ये पांचों कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के लिए काम करते थे,  सभी आरोपियों को 22 जून तक EOW की रिमांड में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि EOW ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां 14 दिन की रिमांड की मांग की गई। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेजा दिया, 22 जून तक आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। EOW ने मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। रायपुर, कोरबा और सूरजपुर में ये पांचों आरोपी रहते थे और गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डेढ़ साल से जेल में बंद हैं सभी 11 आरोपी
कोल घोटाले केस में सभी आरोपी लगभग डेढ़ वर्ष से जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल स्कैम में 11 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। केवल कारोबारी सुनील अग्रवाल को इसमें जमानत मिली है। EOW भी उनको जल्द ही गिरफ्तार करेगा। EOW का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार में शक्तिशाली लोगों ने मिलकर अवैध कोल परिवहन घोटाला किया था। इस घोटाले का मूल्य 540 करोड़ से अधिक है। राजनेताओं और अधिकारियों के बचाव में पूरा घोटाला हुआ। ईडी की रिपोर्ट को आधार बनाकर केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles