Trending

CG-हाउसिंग बोर्ड में बड़ी कार्रवाई: दो अधिकारियों पर गिरी गाज, बादाम देने वाले वीडियो के बाद एक्शन


बिलासपुर, 20 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (CG Housing Board) में लापरवाही के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर 17 अप्रैल 2026 को वायरल हुए एक वीडियो और उसके बाद हुई जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर मंडल प्रशासन ने दो अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर मंडल में पदस्थ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। शिकायत और जांच में यह पाया गया कि नामांतरण (म्यूटेशन) से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक देरी की गई। संबंधित प्रकरण में तोरण साहू के आवेदन को लंबे समय तक लंबित रखा गया, जबकि आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी थीं।

आदेश में उल्लेख है कि सक्षम अधिकारी द्वारा 11 नवंबर 2025 को नामांतरण की स्वीकृति भी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद आवेदक को समय पर सूचना नहीं दी गई और न ही आगे की कार्रवाई पूरी की गई। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए मंडल ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज
इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए मंडल ने संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे (कार्यपालन अभियंता) और संबंधित कॉलोनी प्रभारी पूनम बंजारे (वरिष्ठ सहायक) का तबादला कर उन्हें नवा रायपुर स्थित मुख्यालय में पदस्थ कर दिया है। आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp