LIVE UPDATE
Trending

CG-अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर; बिल्डर अनूप चड्ढा की 3.5 एकड़ की चमन गोल्ड कालोनी जमींदोज, सरकारी जमीन से भी हटाया कब्जा



बिलासपुर, 2 जून 2026. शहर में अवैध प्लाटिंग और भू-माफियाओं के खिलाफ नगर निगम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर सोमवार सुबह निगम की अतिक्रमण शाखा, भवन शाखा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों और सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को हटाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई सैदा रोड स्थित चमन गोल्ड कॉलोनी में की गई। यहां पर बिल्डर और प्रोपराइटर अनूप चड्ढा द्वारा लगभग 3.50 एकड़ भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के चमन गोल्ड कालोनी का निर्माण किया जा रहा था।  नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी के ले-आउट, सड़क निर्माण, बाउंड्रीवाल और अन्य विकसित संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार कॉलोनी का निर्माण नियमानुसार स्वीकृति लिए बिना किया जा रहा था और लोगों को प्लॉट बेचने की प्रक्रिया भी चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित बिल्डर के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के जरिए लोगों को भ्रमित कर निवेश कराया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में सकरी क्षेत्र में भी निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। यहां शासकीय भूमि पर कथित रूप से कब्जे की नीयत से निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौके पर पक्की नींव तैयार कर ली गई थी। निगम के अमले ने जेसीबी और बैकहो लोडर की सहायता से पूरी संरचना को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा साईं आनंद क्षेत्र के पास चल रही अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई करते हुए निगम ने विकास कार्यों को रोक दिया और संबंधित लोगों को चेतावनी जारी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खरीदारों के लिए निगम की चेतावनी

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। प्लॉट खरीदने से पहले रेरा पंजीयन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति तथा नगर निगम से स्वीकृत ले-आउट की जानकारी लेना जरूरी है। अवैध कॉलोनियों में निवेश करने पर आर्थिक नुकसान की पूरी जिम्मेदारी खरीदार की होगी।

क्या बोले आयुक्त

नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि शहर में अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों पर कब्जे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों को दरकिनार कर कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर के नियोजित विकास से समझौता नहीं किया जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp