LIVE UPDATE
Trending

और भड़क उठे डॉ. रमन सिंह! कलेक्ट्रेट-SP की सरेआम क्लास…’ऐसी बदइंतजामी कभी नहीं देखी’, विधानसभा अध्यक्ष ने जमकर फटकारा, सीएम ने फौरन लिया एक्शन

रमन सिंह, बोले- मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं हुआ कार्यक्रम,



बेमेतरा, 02 जून 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में हुई अव्यवस्था को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बेमेतरा में रविवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम था। खास बात यह थी कि क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू ने भी इसी मंच पर अपनी शादी कर समाज को संदेश देने की कोशिश की। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पहले से ठीक थीं। टेंट और पंडाल भी लगाए गए थे, लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया, तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। इससे टेंट और पंडाल उड़ गए और अस्त-व्यस्त हो गए, जिससे कार्यक्रम में बहुत दिक्कतें हुईं।

बेमेतरा जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने जिला प्रशासन पर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मंच से जिले के कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को झटका: 22 जून से 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; सफर पर निकलने से पहले चेक करें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को झटका: 22 जून से 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; सफर पर निकलने से पहले चेक करें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट
June 22, 2026
बिलासपुर, 22 जून 2026: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी और असुविधाजनक खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद थे, इसके बावजूद आयोजन उनकी गरिमा के अनुरूप नहीं हुआ। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पीछे से स्वागत कराया जाना उचित नहीं है और प्रशासन को व्यवस्थाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ढाई घंटे का समय मिलने के बाद भी प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने इतने वर्षों में इस तरह की अव्यवस्था पहले कभी नहीं देखी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पुराना विश्राम गृह उपलब्ध था। महेश्वरी समाज भवन में कार्यक्रम करने का भी सुझाव आया। जिला प्रशासन ने उनसे बात की और अंत में विश्राम गृह में ही विवाह समारोह संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच कराई जाएगी। यह देखा जाएगा कि व्यवस्थाओं में कोई कमी रह गई थी या नहीं।

भाजपा विधायक ने सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे

रविवार को बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में एक अनूठा दृश्य भी देखने को मिला। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने तरुणा साहू के साथ सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लिए। उनके साथ 23 अन्य जोड़ों का भी विवाह संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। वर्ष 2014...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि प्रदेश में यह पहला अवसर है जब किसी विधायक ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह संस्कार संपन्न किया। विधायक की बारात बैलगाड़ी से आयोजन स्थल पहुंची, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव  स्वयं बैलगाड़ी हांकते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp