LIVE UPDATE

CG-रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: ACB ने SDM के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा..रिकार्ड सुधारने मांग रहा था 8 हजार

छत्त्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी भ्रष्ट अफसर बाज नहीं आ रहे हैं, नारायणपुर में आज एक और भ्र्ष्टाचार पर मामला सामने आया है, राजस्व रिकार्ड में सुधार करवाने के एवज में 8 हजार की रिश्वत मांगने वाले SDM के भ्रष्ट बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है, प्रार्थी लवदेव देवांगन ने एसीबी की ऑफिस में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए भ्र्ष्ट बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है,

मिली जानकारी के अनुसार लवदेव देवांगन, चांदनी चौक, नारायणपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके द्वारा पूर्व में खरीदे गये भूमि के राजस्व रिकार्ड में सुधार करवाने हेतु एसडीएम न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। सुनवाई पश्चात् एसडीएम द्वारा उसके पक्ष में आदेश दो माह पूर्व ही पारित कर दिया गया था। जिसके बाद कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संकेर कुमेटी द्वारा आदेश को प्रतिलिपि शाखा में अगली कार्यवाही हेतु भेजने के लिये 8,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद प्रार्थी ने एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यालय में इसकी शिकयत की , शिकायत सही पाए जाने पर टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles