LIVE UPDATE

Bilaspur News : 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: नाबालिग लड़के ने रात में मैसेज कर बच्ची को बुलाया मिलने, फिर दोस्त संग मिलकर किया दुष्कर्म

Bilaspur News. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़का मैसेज करके लड़की को मिलने के लिए बुलाया, दोनों दोस्तों ने नाबालिग लड़की को नशीली दवा पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया, मामले में शिकायत के पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की दोस्ती विवेकानंद रेसीडेंसी में रहने वाले एक नाबालिग लड़के से थी। मंगलवार की रात नाबालिग ने उनकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज किया। इसमें उसने बेटी के अश्लील फोटो होने की बात कही और बेटी को कालोनी स्थित मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। अश्लील फोटो होने के डर से बच्ची रात करीब दो बजे नाबालिग से मिलने के लिए चली गई। वहां पर नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था। दोनों ने मिलकर नाबालिग को नशीली दवा खिला दी। इसके बाद दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेटी को घर में नहीं पाकर महिला उसकी तलाश करने लगी। रात को महिला अपनी बेटी को खोजते हुए मंदिर के पास पहुंची। उसे देखते ही नाबालिग और उसका साथी भाग निकले। इधर महिला अपनी बदहवास बेटी को लेकर घर चली गई। सुबह बेटी के होश में आने के बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बालिका को स्वजन बदहवास हालत में लेकर घर आए।

घटना के बाद सरकंडा थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोप को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles