LIVE UPDATE

CG BREAKING : युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया…मैनेजर गिरफ्तार

युवती से बलात्कार के मामले में मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मैनेजर ने एक युवती को नशा खिलकर रेप किया और फिर MMS बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इस मामले में शिकायत के बाद मैनेजर को रेप के केस में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मैनेजर का नाम राहुल बानिक बताया जा रहा है |

जानकारी के मुताबिक रायपुर के बेबिलोन टावर स्थित सोशल स्पार्क कंपनी का मैनेजर राहुल बानिक ने अपनी पुरानी महिला कर्मचारी को झांसा देकर बुलाया और फिर युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद युवती का मैनेजर ने रेप किया और फिर उसकी वीडियो-फोटो बना ली। मैनेजर राहुल बार-बार युवती को उसी फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती की शिकायत के मुताबिक आरोपी मैनेजर की पुरानी कंपनी बीपी टेक्नोलॉजी बंद हो गयी थी। बीपी टेक्नोलॉजी को बंद करने के बाद मैनेजर ने सोशल स्पार्क कंपनी बना लिया, जिसका दफ्तर उसने बेबीलॉन टावर में खोला। एक दिन झांसा देकर अपने पुराने कंपनी में काम करने वाली लड़की को बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। फिर ब्लैकमेलिंग कर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles