LIVE UPDATE

CG-ब्रेकिंग : अनवर ढेबर को गिरफ्तार करने रायपुर पहुंची UP पुलिस की टीम, सेंट्रल जेल के सामने जमकर हंगामा, अस्पताल लेकर गई पुलिस

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ते नजर आ रही है, अनवर ढेबर को गिरफ्तार करने लखनऊ STF की टीम रायपुर आ चुकी है, रायपुर केंद्रीय जेल से बाहर आते ही लखनऊ STF पुलिस अपने साथ लेकर जा सकती है। अनवर ढेबर के खिलाफ शराब घोटाले मामले के बाद नोएडा में नकली होलोग्राम बनाने को लेकर FIR दर्ज किया है।

लखनऊ पुलिस ने रायपुर कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट production warrant की अर्जी लगाकर अनवर ढेबर को लखनऊ लेकर जाने की मांग की थी। मगर रायपुर कोर्ट में पहले से ही 2 हज़ार करोड़ के शराब घोटाले का मामला चल रहा था जिसके चलते कोर्ट ने उस वक़्त अनवर ढेबर को लेकर जाने की अनुमति नहीं दी थी। आज अनवर ढेबर को हाईकोर्ट ने इलाज के लिए जमानत दिया था, लेकिन यूपी STF की टीम अनवर का प्रोडक्शन वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने रायपुर पहुंच गई. इधर इस बात की भनक लगते ही अनवर ढेबर के परिजन और समर्थक भी एम्बुलेंस लेकर जेल पहुंच गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती की मांग कर रहे है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

Noida Police ने दर्ज किया था FIR छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच जारी है और कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह समेत 5 से 7 आरोपी जेल में बंद हैं। इस पूरी जांच में अब एक नया ट्विस्ट आया है। जहां घोटाले की जांच के बीच यूपी पुलिस की एंट्री हो गई है। नकली होलोग्राम बनाने को लेकर नोएडा में इन सभी पर FIR दर्ज है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एंट्री मारी है। मिली जानकारी मुताबिक नोएडा में दर्ज एफआईआर मामले में अनवर ढेबर की प्रोडक्शन रिमांड लेने के लिए लखनऊ एसटीएफ की टीम आयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles