Trending
CG-ब्रेकिंग : सरकारी आवास में मिला रेंजर का शव, संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
वन विभाग के रेंजर का शव संदिग्ध हालात में मिला है। रेंजर का नाम भरत भूषण दास है। 43 वर्षीय भारत भूषण का शव सरकारी निवास में मिला है। साथियों ने गरियाबंद वनमंडल कार्यालय में कार्यरत रेंजर भरत भूषण दास का शव जिला अस्पताल में पहुंचाया चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया जब उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यह गरियाबंद वन मंडल का मामला है।
जानकारी के मुताबिक भरत भूषण दास कांकेर जिला के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।मौत कब और किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर जांच चल रही है। साथी कर्मचारियों के साथ भी इस मुद्दे पर पूछताछ होगी। फिलहाल संदिग्ध परिस्थिति में रेंजर की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में खुलासा होगा।
ये खबर भी पढ़ें…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...









