LIVE UPDATE
Trending

CG-ब्रेकिंग : इन नगरीय निकायों में अध्यक्ष की नियुक्ति, राज्य सरकार ने कार्यवाहक अध्यक्ष किये नियुक्त, चुनाव के लिए आयोग को लिखा पत्र

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद  अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन द्वारा बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद धनलाल देशलहरे को मारो नगर पंचायत का और मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद परमानंद साहू को सरगांव नगर पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य शासन ने तीनों नगरीय निकायों में वर्तमान अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए नए अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles