CG-हाईवे पर बर्थडे पार्टी, 1 किमी लंबा जाम: कार के बोनट पर केक, सड़क पर पटाखे…घंटेभर फंसी रही एंबुलेंस, 7 युवकों पर केस दर्ज


सूरजपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में बीच सड़क जन्मदिन मनाना युवकों को महंगा पड़ गया। मामला अंबिकापुर–बनारस स्टेट हाईवे का है, जहां कुछ युवकों ने कार के बोनट पर केक काटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान करीब  घंटेभर  तक ट्रैफिक बाधित रहा और दोनों ओर लगभग 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने हाईवे के बीच कार खड़ी कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

घटना जयनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा सीमा इलाके की बताई जा रही है. यहां 16 फरवरी की रात सरगुजा-सूरजपुर जिलों की सीमा पर बने बैरियर के पास स्थित एक ढाबे में युवक पहले पार्टी मनाने पहुंचे थे.

जानकारी के अनुसार, सभी युवक अंबिकापुर के निवासी हैं. ढाबे में जश्न मनाने के बाद वे हाईवे पर आ गए और वाहनों को सड़क पर आड़ा खड़ा कर दोनों ओर का आवागमन रोक दिया. इसके बाद पटाखे फोड़े गए और एक कार की बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।


पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यातायात बाधित करने, सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध पैदा करने और लापरवाही से आतिशबाजी करने जैसी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp