LIVE UPDATE
Trending

CG Bharatmala Project Scam: प्रदेश के 11 जिलों के कलेक्टरों को जांच के निर्देश, सचिव ने लिखा पत्र…220 करोड़ की गड़बड़ी की आशंका

CG Bharatmala Project Scam: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) को लेकर विष्णु सरकार सख्त नजर आ रही है, परियोजना में भ्रष्टाचार सामने आने के बाद अब इस घोटाले की जांच वृहद् स्तर पर किया जा रहा है, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत (Avinash Champawat) ने राज्य के 11 जिलों के कलेक्टरों को मुआवजा घोटाले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत (Avinash Champawat) ने जिन जिलों में जांच शुरू की गई है उनमें रायपुर (Raipur), दुर्ग (Durg), धमतरी (Dhamtari), कांकेर (Kanker), कोंडागांव (Kondagaon), कोरबा (Korba), रायगढ़ (Raigarh), जशपुर (Jashpur), राजनांदगांव (Rajnandgaon), बिलासपुर (Bilaspur) और जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर करोड़ों की मुआवजा राशि हड़पी

ईओडब्ल्यू (Economic Offences Wing – EOW) को इस मामले में पहले की गई प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें बताया गया है कि कुछ सरकारी अफसरों, भू-माफियाओं और प्रभावशाली लोगों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर करोड़ों की मुआवजा राशि हड़प ली।

शुरुआती जांच में जहां 43 करोड़ रुपये की अनियमितता की बात सामने आई थी, वहीं अब जांच एजेंसियों को 220 करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार की आशंका है। अब तक 164 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी जांच एजेंसी को मिल चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है भारतमाला परियोजना घोटाला?

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ से विशाखापत्तनम तक 950 किलोमीटर लंबा फोरलेन और सिक्स लेन सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में किसानों से बड़ी मात्रा में जमीन अधिग्रहित की गई है।

2013 के भूमि अधिग्रहण कानून (Land Acquisition Act) के तहत अगर किसी किसान की 5 लाख की जमीन ली जाती है तो उसे 5 लाख का मूल्य और 5 लाख का सोलेशियम (Solatium) यानी कुल 10 लाख रुपये मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मुआवजा अधिकतम 4 गुना तक भी जा सकता है। लेकिन इसी प्रक्रिया में घोटाला हुआ, और कुछ लोगों को फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर करोड़ों की राशि दे दी गई, जबकि असली हितग्राहियों को आज भी मुआवजे का इंतजार है।

Related Articles