CG Anganwadi Bharti 2026: गीदम परियोजना में सहायिका पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की तारीख और पात्रता!
CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी में नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग, डी.के.एस. भवन रायपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका (ananganbadi helper) के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
माड़पाल दुग्गापारा केंद्र के लिए भर्ती
यह भर्ती ग्राम पंचायत माड़पाल के दुग्गापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए की जा रही है। विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र की पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से या स्वयं कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
यहां से मिलेगी पूरी जानकारी
आवेदन पत्र का प्रारूप और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार कार्यालयीन दिवसों में कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा या महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।












