LIVE UPDATE

CG विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया था मारपीट का आरोप, मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच

दुर्ग जिले के केंद्रीय जेल में निरुद्ध विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है. लूट की आरोप में मृतक को गिरफ्तार किया गया था। चार दिन पहले कैदी को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया था. जिसके बाद कल गुरूवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में पथराव किया था।

लूट की आरोप में गिरफ्तार पिंटू नेताम की रायपुर मेकाहारा अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है. लूट के आरोप में पिंटू नेताम को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया था. जहां 15 नंवबर को पिंटू नेताम की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि पिंटू का ब्लड प्रेशर लो हो गया था. 18 नवंबर को दोबारा उनका ब्लड प्रेशर लो होने के कारण जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान पिंटू नेताम की मौत हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
June 13, 2026
मुंगेली, 12 जून 2026. आमजन को बेहतर, त्वरित और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में मुंगेली पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कल गुरूवार को पिंटू नेताम के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर में हंगामा मचाते हुए पथराव किये थे. इस दौरान पुलिस से झूमाझटकी भी हुआ था। वहीं पुलिस ने आरोप को भ्रामक और बेबुनियाद बताते हुए इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles