LIVE UPDATE

CBI ने कोर्ट में दोबारा पेश की चार्जशीट!…भूपेश बघेल ने जमानत लेने से किया इंकार, बोले – मैं निर्दोष हूँ, जेल जाने के लिए तैयार, अब उनका फैसला जनता की अदालत ही करेगी

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीडी कांड में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल सीबीआई की अदालत में पेश हुए । जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल ने अपने मामले में कोई वकील रखने से मना कर दिया, साथ ही जमानत लेने से भी इंकार कर दिया है |

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट पहुंचने के बाद भूपेश बघेल ने कहा है कि मैं निर्दोष हूँ, सरकार के दबाव में सीबीआई ने आनन-फानन में चालान पेश किया है, वह जमानत नहीं लेंगे, वह जेल जाने के लिए तैयार है । भूपेश बघेल का कहना है कि अब उनका फैसला जनता की अदालत ही करेगी | वही सीबीआई के वकील ने भी सेक्स सीडी कांड मामले में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को जमानत नहीं देने की मांग की है |

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे,  फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी; 180 सीटर स्पेशल प्लेन से उड़ान भरेंगे, फैमिली के साथ जाएंगे बेंगलुरु, आरोप- BJP से आ रहे ऑफर
June 9, 2026
डेस्क टीम.  मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की तीसरी सीट पर कब्जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले सुबह करीब 11.30 बजे उनकी कोर्ट में पेशी हुई, लेकिन सीबीआई के वकील द्वारा पेश किए गए चालान में कुछ दस्तावजों की कमी पाए जाने पर अदालत ने चालान वापस कर दिया । इस मामले में भूपेश समेत दो अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश होना था । इनमें विनोद वर्मा और विजय भाटिया शामिल हैं ।

बता दें कि प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश मूणत ने अश्लील सीडी कांड के मामले में छवि खराब करने को लेकर पत्रकार विनोद वर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल सहित कुछ लोगों पर मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल; किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
June 9, 2026
बिलासपुर, 9 जून 2026। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को खाद, बीज, यूरिया और बिजली की समस्या का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *