LIVE UPDATE

मंत्री अमर अग्रवाल के बयान से फिर गरमाई सियासत!….कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश ने मंत्री अमर पर बड़ा आरोप, बोले – मंत्री के इशारे पर कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज, मंत्री का क्रूर हिटलर शाही चेहरा अब सामने दिखने लगा

कांग्रेस भवन में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज का मामला मंत्री अमर अग्रवाल के एक बयान के बाद फिर से तूल पकड़ लिया है | मंत्री के बयान का पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडेय जमकर हमला बोला है, साथ ही लाठीचार्ज के लिए मंत्री अमर अग्रवाल को ही जिम्मेदार ठहराया है |

शैलेश ने कहा – मीडिया में छपे बयान के मुताबिक मंत्री अमर ने कहा कि उनके पास लोगों के फोन आए थे कि कांग्रेस के लोगों की और पिटाई होनी चाहिए । उनका यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि कांग्रेस भवन में जो लाठीचार्ज हुआ वह उन्ही की मर्जी और आज्ञा से हुआ है । पहले उन्होंने कहा कि कानून ने अपना काम किया है लेकिन आज उन्होंने साबित कर दिया की कानून ने मंत्री का काम किया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री रमन सिंह को मंत्री अमर अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए और उनपर जुर्म दर्ज करना चाहिए, की वे भी शामिल थे लाठीचार्ज के षड्यंत्र में जिसके कारण कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज के बहाने जान से मारने की कोशिश किया गया ।

शैलेश ने कहा कि मंत्री अमर अग्रवाल का अहंकार सातवें आसमान को छू रहा है । कांग्रेसियों को कचरा कहने वाले मंत्री का कांग्रेसियों ने थोड़ा सा विरोध क्या कर दिया मंत्री अपना आपा खोते हुए कांग्रेसियों को बर्बरता पूर्वक लाठी से पिटवा दिया, उसके बाद अब उनका मन नहीं भरा है तो जनता की आड़ लेकर फिर कह रहे हैं कि कांग्रेसियों को और पीटा जाना चाहिए । मंत्री जी बताएं कि उन्हें किन लोगों ने फोन करके कहा है कि कांग्रेसियों को पीटा जाना चाहिए । बिलासपुर के जनता की ऐसी संस्कृति नहीं रही है कि लोगों को पिटवाने का काम करे ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री अमर अग्रवाल जो पहले गर्भाशय कांड करवा चुके हैं, आंखफोड़वा कांड करवा चुके हैं, नसबंदी में महिलाओं की मौत करवा चुके हैं , 11 साल से सीवरेज परियोजना चल रही है इसमें अब तक सिर्फ धूल बीमारियां और मौत ही बांट सके हैं मंत्री जी । मंत्री जी नर पिशाच बन चुके हैं लोगों को पिटवाना, लोगों का खून निकलता देखने में मजा आने लगा है। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है मंत्री जी की खूंखार प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है । लगता है अमर अग्रवाल लठैतों की पूरी टीम बुलवा के रखे हैं और इस बार चुनाव में कांग्रेसियों को चुन चुन कर पीटा जाएगा । इस बार चुनाव में इस शहर को लोगों को हिंसा भी देखने को मिलेगी शहर वाले सावधान हो जाएं क्योंकि अमर अग्रवाल का क्रूर हिटलर शाही चेहरा अब सामने दिखने लगा है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles