कैट बिलासपुर की ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल, बुधवारी बाजार के व्यापारियों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मंच


बिलासपुर। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर ने नई पहल शुरू की है। कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह के नेतृत्व में कैट की टीम ने बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर व्यापार विस्तार और प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की।इस दौरान व्यापारियों को 50 से अधिक मेंबर रिकॉर्ड शीट (रोस्टर) वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य कैट सदस्यों के व्यवसाय की जानकारी को व्यवस्थित करना तथा उनके व्यापार का डिजिटल और फिजिकल स्तर पर प्रचार-प्रसार कर उन्हें अधिक ग्राहकों तक पहुंचाना है।कैट ने ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ के संदेश के साथ स्थानीय व्यापारियों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। संगठन का मानना है कि स्थानीय कारोबार मजबूत होगा तो रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा सहित उपस्थित व्यापारियों ने कैट बिलासपुर की इस व्यापारी हितैषी पहल की सराहना की और अभियान में सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अजमानी, उपाध्यक्ष प्रवीण सलूजा, मंत्री हरदीप होरा तथा बुधवारी बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, मनोज सोनी, राकेश अग्रवाल, सुमित डोडवानी, गोलू देवानी और रवि राव सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।हीरानंद जयसिंह ने कहा, “व्यापार बढ़ेगा, तो देश बढ़ेगा। आइए, मिलकर आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के संकल्प को पूरा करें।”

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp