LIVE UPDATE

बुधवारी बाजार अग्निकांड: पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने की व्यापारियों से मुलाकात, सरकार से की मुआवजे की मांग

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बुधवारी बाजार में गुरुवार रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक Shailesh Pandey घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हुए नुकसान का जायजा लिया।


पूर्व विधायक ने जय हिंद साइकिल स्टोर एवं डॉली ड्रेसेस समेत प्रभावित प्रतिष्ठानों के संचालकों से चर्चा की। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि आग सबसे पहले जय हिंद साइकिल स्टोर में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। इस हादसे में कई व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के तबादले, देखिये लिस्ट
June 4, 2026
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में  कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


शैलेष पांडे ने कहा कि आगजनी की इस घटना से प्रभावित परिवारों और व्यापारियों को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्य शासन और जिला प्रशासन से मांग की कि प्रभावित व्यापारियों को तत्काल उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।


उन्होंने यह भी कहा कि बुधवारी बाजार जैसे घनी आबादी वाले व्यावसायिक क्षेत्रों में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए। आग से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
CM ने बिलासपुरियंस को दी 134 करोड़ रुपये की सौगात; कहा – सुशासन, विकास और जनकल्याण हमारी सरकार की पहचान
June 4, 2026
– सुशासन तिहार में विकास और संवेदनशील शासन की झलक– मुख्यमंत्री ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


गौरतलब है कि गुरुवार देर रात लगी आग में जय हिंद साइकिल स्टोर, डॉली ड्रेसेस सहित कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नैनो उर्वरक के उपयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि, लागत में आई कमी – किसान निरंजन
नैनो उर्वरक के उपयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि, लागत में आई कमी – किसान निरंजन
June 5, 2026
रायपुर, 5 जून 2026। कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान उत्पादन में वृद्धि के साथ खेती की लागत कम करने में सफल हो रहे हैं। महासमुंद जिले के विकासखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *