LIVE UPDATE

CM Vishnudev Sai Schedule: आज तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, दीक्षांत समारोह से लेकर पर्यावरण दिवस तक रहेंगे व्यस्त




रायपुर, 5 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा संस्थान में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

शाम को विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा संस्थान पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:30 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” कार्यक्रम में भाग लेंगे।


इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे अरण्य भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विश्व पर्यावरण दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp