Breaking : IAS बसव राजू होंगे रायपुर के नए कलेक्टर, शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी के बाद राज्य शासन ने नए कलेक्टर की पोस्टिंग आर्डर जारी कर दिया है। 2007 बैच के आईएएस बसव राजू को रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। फिलहाल बसव राजू कौशल विकास के प्रमुख के साथ ही हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर थे।
आईएएस ओपी चौधरी के इस्तीफे के बाद रायपुर कलेक्टर का का प्रभार जिला पंचायत सीईओ दीपक कुमार को दिया गया था । जिसके बाद नए कलेक्टर की पोस्टिंग को लेकर तलाश चल रही थी। एकदिन पहले सरकार ने बसव राजू का नाम आयोग को भेजा था, जिसके बाद आयोग ने इस पर मुहर लगा दी। बसव राजू का चार्ज 2007 बैच के आईएएस यशवंत कुमार को दिया गया है। यशवंत के पास अभी लोकल फंउ आडिट था।
ये खबर भी पढ़ें…

ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...

ये खबर भी पढ़ें…

UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...









