मिशन 2019 पर मंथन : PM मोदी और शाह के साथ BJP शासित 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू, विधानसभा चुनाव पर भी होगी चर्चा


2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज बैठक हो रही है, बैठक में 15 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हैं, ये बैठक बीजेपी मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर हो रही है |

बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बैठक में अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं, बैठक के लिए कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. अभी तक उत्तराखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बैठक के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं, अभी बैठक की अध्यक्षता अमित शाह कर रहे हैं, बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री दोपहर को बैठक में शामिल होंगे |

साल के अंत में तीन राज्यों में होने वाली  विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों के लिए भाजपा शसित 15 राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह बैठक आज लेंगे | चुनाव को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम् माना जा रहा है |

बता दे कि साल के अंत में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राज्यस्थान में चुनाव होने वाली है, और तीनों राज्यों में अभी भाजपा के मुख्यमंत्री है |  ऐसे में भाजपा फिर से इन तीनों राज्यों में अपनी सरकार बनाना चाहेगी  |  बताया जा रहा है कि इस सम्मलेन में  प्रधानमंत्री मोदी और शाह  मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा करने के साथ चुनाव से जुड़ी निर्देश भी देंगे | लोकसभा चुनाव जितने के बाद से भाजपा इस तरह की सम्मलेन करते आ रही है | पिछेल बार आयोजित सम्मलेन में सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचने और 2022 तक सभी को आवास देने के लक्ष्य रखा गया था | पूरे दिन भर चलने वाली इस सम्मलेन में आ भाजपा शासित प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे | अभी भाजपा के पास 15 राज्यों में मुख्यमंत्री और सात राज्यों में उपमुख्यमंत्री है | मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शाह उद्धघाटन भाषण देंगे और प्रधानमंत्री समापन सभा को सम्बोधित करेंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp