देश - विदेश

Breaking : BJP प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव के विरुद्ध स्थाई वारंट, कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत के लिए लगाईं अर्जी


भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है | अनुराग सिंहदेव ने 15 वर्ष पुराने मामले में जारी स्थाई वारंट को निरस्त कराने के आवेदन के साथ सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया । जहाँ से उन्हें फिलहाल न्यायिक हिरासत में ले लिए गया है |
बता दें कि 15 साल पहले वर्ष 2003 अनुराग सिंहदेव एवं साथियों के विरुद्ध आंदोलन के दौरान धारा 141, 341, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ था । मामला दर्ज होने के दौरान अनुराग सिंहदेव युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष थे । प्रकरण में पुलिस ने चालान पेश किया और अनुराग सिंहदेव और उनके साथियों को फ़रार बताया था, जिसके बाद न्यायालय ने 2006 से स्थाई वारंट जारी कर दिया था । इस मामले में अनुराग सिंहदेव न्यायालय में पेश होकर जमानत के लिए अर्जी लगाईं है, फिलहाल अनुराग को न्यायिक हिरासत में रखा गया है | कुछ देर बाद अनुराग के जमानत पर सुनवाई होगी |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp