देश - विदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव ,पहले चरण के 18 सीटों के लिए 421 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन,26 अक्टूबर तक ले सकेंगे नाम वापस


प्रदेश के 8 जिलों के 18 विधानसभा सीटों में पहले चरण में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए कल अंतिम दिन 323 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया,इस बार 18 विधानसभा सीटों में 421 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है,दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की आज जांच हो रही है,26 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे |

बता दें कि पहले चरण के 8 जिलों के 18 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग ने 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी किया था,उसके बाद 18 सीटों में नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया था,16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक 98 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया था,कल 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण 323 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया,इस बार प्रदेश के 18 सीटों में 421 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है ,आज दाखिल किए गए नामांकन फॉर्म की जांच की जा जाएगी,प्रत्याशी 26 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे,प्रथम चरण के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp