Trending

Breaking : स्कूलों में छुट्टी का आदेश….भूकंप के झटकों के बाद स्कूलों में दी गई छुट्टी, सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला


सूरजपुर में भूकंप के झटके के बाद स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के स्कूलों में छुट्टी दी है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश का फैसला लिया गया है। बता दें कि सरगुजा संभाग के कई जिलो में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

बैकुंठपुर में भी फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, बैकुंठपुर शहर के अलावा पटना, छिंदडाँड़ में भी लोगों ने इसे महसूस किया है। 11 बजकर 56 मिनट पर 4.6 तीव्रता के झटके महसूस हुए हैं, बता दें कि यहां तीसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। इसके पहले 11 जुलाई और 29 जुलाई को महसूस किए गए थे।

अंबिकापुर में भी भूकंप के झटके से लोग सहम गए थे, एक महीने में तीसरी बार सरगुज़ा संभाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरां के बाहर निकले, अम्बिकापुर, सूरजपुर, उदयपुर समेत कई इलाकों में झटकों को साफ महसूस किया गया है। हालाकि यहां किसी तरह के नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp