Breaking : विजय अग्रवाल होंगे बिलासपुर के नए एडिशनल एसपी, बलराम हिरवानी दुर्ग ASP ट्रैफिक


बिलासपुर एएसपी नीरज चंद्राकर के ट्रांसफर के बाद गृह विभाग ने आज आदेश जारी करते हुए उनके स्थान पर विजय अग्रवाल को बिलासपुर का एएसपी नियुक्त किया, वही बलराम हिरवानी को दुर्ग ट्रैफिक एएसपी नियुक्त किया गया है |

बता दें कि बिलासपुर कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज कार्यवाही के मामले में  तत्कालीन एएसपी नीरज चंद्राकर को बिलासपुर से ट्रांसफर कर रायपुर में पीएचक्यू अटैच कर दिया था, अब नीरज चंद्राकर के जगह बिलासपुर एएसपी का कमान विजय अग्रवाल संभालेंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp