स्टिंग आपरेशन का वीडियो : कांग्रेस में टिकट की हो रही सौदेबाज़ी, खुज्जी और डोंगरगढ़ सीट पर चल रही डील
…स्टिंग में पुनिया की सीडी दिखाकर पुनिया को एक्सपोज़ करने का हो रहा था सौदा


वीडियो - पुनिया लोगे...पुनिया तैयार है एकदम, कुछ देना नहीं है, लेकिन अभी एक चीज देना है....आप अभी ले ले, फिर उसका काम हो जाए, फिर दो टिकट दे देना.... पुनिया का देगा आरिजनल...अपन पुनिया का जारी कर खत्म कर दे उसको…

चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट की सौदेबाजी को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा ने हड़कंप मचा दिया है |  नेशनल न्यूज चैनल टाईम्स नाउ ने एक सनसनीखेज वीडियो दिखते हुए पुरे मामला का पर्दाफाश लिया है, इस वीडियो में कांग्रेस के एक लीडर ने अपने ही पार्टी के एक सीनियर नेता का स्टिंग करने के लिए पैसे के बदले दो सीट देने का प्रस्ताव दिया है ।
चैनल की माने तो कांग्रेस नेता की सीडी किसी और ने बनाई है, जिसके चलते विजुअल नहीं दिखाया जा रहा है, लेकिन उसके पास आडियो है । जिसमें कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता एक व्यक्ति से सीट का सौदा कर रहे हैं | कैमरे में कैद हुए कांग्रेस नेता का नाम का खुलासा अब तक तो चैनल ने नहीं किया है |
इस सनसनीखेज वीडियो के वायरल होते ही पुरे छत्तीसगढ़ की राजनीति में हड़कंप मच गया है | टीवी चैनल ने दवा किया है कि कांग्रेस के ही एक सीनियर नेता ने अपनी ही पार्टी के दूसरे नेता की सीडी बनाने का खुला आफर दिया है, जिसके एवज एवज में दो सीटों की मांग की गई है |

कैमरे में कैद हुए कांग्रेस नेता का नाम तो चैनल नहीं दिखाया है, लेकिन स्टिंग आपरेशन में एक पत्रकार से बातचीत करते हुए ये डील करते हुए कांग्रेस नेता दिखाये जा रहे हैं । कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता, एक कथित पत्रकार और एक मीडिल मैन के बीच ये पूरी बातचीत की गई है । वीडियो में चाय पीते हुए कांग्रेस नेता बिल्कुल ही रिलेक्स से बातचीत कर रहे हैं |  देखने से ऐसा लगता है कि ये बातचीत किसी होटल के कमरे या फिर किसी बड़े हॉल में रिकार्ड की गई है । चैनल का दावा है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने अपने ही नेता की सीडी बनाकर देने का आफर दिया है ।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp