LIVE UPDATE

Breaking : अजीत जोगी का “विजय यात्रा रथ” बनकर तैयार!….मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के बाद छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगा रथ, जूनियर जोगी पहुंचे मुंबई

हाईटेक रथ में सवार होकर विकास यात्रा के जरिए प्रदेश में घूम-घूम कर बीजेपी की सियासी जमीन मजूबत करने में जुटे मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह को अब उन्हीं की तर्ज पर जवाब देने जेसीसी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कमर कस कर मैदान में कूदने की तैयारी कर रहे हैं | जोगी का सुपर हाईटेक रथ इन दिनों मुंबई में तैयार हो गया है, जूनियर जोगी की उपस्थिति में मुंबई सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा के बाद रथ आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना कर दिया जाएगा |

जोगी कांग्रेस ने इस रथ को विजय रथ का नाम दिया है,  इस रथ से ही अजीत जोगी का मैराथन चुनावी दौरा शुरू हो जाएगा. हाईटेक रथ में सवार होकर जोगी जन अधिकार यात्रा के तहत 52 दिनों की यात्रा पर निकलेंगे | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से रथ तैयार किया गया है । मुंबई में भारत बेंज की बस को मॉडिफाई किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
सुशासन तिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; बेलतरा की बदहाली गिनाकर सरकार को घेरा, सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र
June 8, 2026
- जिस मंच से सरकार सुशासन का दावा कर रही थी, वहीं पानी, खाद, बिजली और सड़क को लेकर विपक्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोगी के अनुसार उनके पुत्र और विधायक अमित जोगी ने रथ का ऑर्डर दिया है। रथ में चार लोगों के लिए मीटिंग चेम्बर होगा। चेम्बर में लगा शीशा ऐसा होगा कि बटन दबाते ही पारदर्शी हो जाएगा। ऑटोमेटिक रोटेटिंग लिफ्ट होगी, जिस पर दो लोग सवार होकर रथ की छत तक पहुंच सकेंगे। लिफ्ट अपनी जगह पर 360 डिग्री में घूम जाएगा। रथ में जीपीएस और सैटेलाइट कनेक्टिविटी होगी, जिससे पार्टी मुख्यालय को उसका लोकेशन मिलता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur- एमआईसी बैठक में जमकर बवाल: “पार्षद निष्क्रिय” बयान पर मेयर घिरीं, जमकर हंगामा….अफसरों पर भी लगे गंभीर आरोप
Bilaspur- एमआईसी बैठक में जमकर बवाल: “पार्षद निष्क्रिय” बयान पर मेयर घिरीं, जमकर हंगामा….अफसरों पर भी लगे गंभीर आरोप
June 8, 2026
बिलासपुर। नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक सोमवार को भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच संपन्न हुई। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *