Bomb Threat: Mumbai Airport,Varanasi Airport समेत देश के 41 एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मैसेज में लिखा था- ‘सभी लोग…’


देश भर में आज 41 एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं। वहीं बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के बाद अलग-अलग सभी एयरपोर्टों पर हड़कंप की स्थिति बन गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश के 41 हवाईअड्डों को मंगलवार को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। हालांकि एयरपोर्ट्स पर बम की सूचना मिलके के बाद सुरक्षा एजेंसियों चौकन्नी हो गईं और घंटों तक जांच अभियान चलाया गया। पूरी जांच में कहीं भी कोई बम नहीं मिला, जिसके बाद सुरक्षा उनमें से प्रत्येक को अफवाह घोषित कर दिया गया।

दोपहर में सभी एयरपोर्ट्स पर भेजा गया ई-मेल

बताया जा रहा है कि इन सभी 41 एयरपोर्ट्स पर जिस ई-मेल आईडी से मैसेज मिला वह आईडी ‘exhumedyou888@gmail.com‘ नाम से बनाई गई थी। इन सभी एयरपोर्ट्स को दोपहर करीब 12.40 बजे ई-मेल प्राप्त हुए। सूत्रों ने बताया कि संबंधित बम खतरा आकलन समिति की सिफारिशों के बाद एयरपोर्ट्स ने आकस्मिक उपाय किए। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भी सघन जांच अभियान चलाया और एयरपोर्ट्स की गहनता से जांच की गई।

स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजने वाले गिरोह पर संदेह
इसके अलावा इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे ‘केएनआर’ नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का भी संदेह जताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस ग्रुप ने कथित तौर पर 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ईमेल जारी किए थे। एयरपोर्ट्स को मिले ई-मेल में लगभग एक ही मैसेज टाइप किया गया था। इस मैसेज में लिखा था “हैलो, एयरपोर्ट में विस्फोटक छिपे हुए हैं। बम जल्द ही फट जाएंगे। आप सभी मर जाएंगे।” सूत्रों ने कहा कि सभी एयरपोर्ट्स ने इस खतरे को अफवाह बताया और यात्रियों की गतिविधियों को सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार निर्बाध रखा गया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp