अयोध्या राम मंदिर में कथित घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल: छत्तीसगढ़ में 16 जुलाई को जिला स्तरीय प्रेसवार्ता, कौन से नेता कहां संभालेंगे मोर्चा, देखें लिस्ट

रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीजीपीसीसी) ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर प्रदेशभर में 16 जुलाई को जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 16 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे जिले के लिए नियुक्त वरिष्ठ नेताओं से समन्वय स्थापित कर स्थानीय पदाधिकारियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता आयोजित करें। साथ ही कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।


