LIVE UPDATE

Bijli Bill Half Yojana In CG : छत्तीसगढ़ में अभी बंद नहीं होगी बिजली बिल हाफ योजना! डिप्टी CM विजय शर्मा ने वीडियो दिखाकर दी सफाई, बोले – मैंने बिल नहीं बल्कि बिजली हाफ नहीं होगी ये कहा था, देखिये पूरा वीडियो

नई सरकार आने के बाद बिजली बिल हाफ योजना को लेकर दिए गए अपने बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सफाई दी है। शर्मा का कहना है कि उन्होंने बिजली बिल हाफ योजना बंद होने की नहीं बल्कि बिजली हाफ यानि कटौती बंद किए जाने की बात कही थी।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से बिजली बिल हाफ योजना को लेकर डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। राजनितिक पार्टियां यह वीडियो तेज़ी से शेयर कर रहे है, ऐसे में इस वीडियो पर डिप्‍टी सीएम शर्मा ने सफाई दी है। उन्‍होंने मीडिया को वही वीडियो दिखाते हुए कहा कि गौर से सुनिए मैं बिजली बिल हाफ योजना बंद करने की बात नहीं कह रहा हूं, मैंने कहा है बिजली हाफ बंद होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी। इस योजना के सभी प्रदेश के सभी वर्गों के घरेलू बिजली उपभोक्‍ताओं की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ की जा रही थी। इस पर डिप्‍टी सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की बिजली बिल हाफ योजना में कई विसंगति है उसे दूर किया जाएगा । डिप्‍टी सीएम शर्मा के इस बयान के बाद उम्‍मीद की जा रही है कि भाजपा सरकार इस योजना को समीक्षा के बाद कुछ बदलाव करके लागू करेगी | यह योजना को लेकर प्रदेश के लोगों के बीच संशय बना हुआ है |

देखिये वीडियो : 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles