LIVE UPDATE
Trending

IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में चलती कार में चल रहा था ऑनलाइन रैकेट, 3 गिरफ्तार, ₹17 लाख जब्त

बिलासपुर, 06 अप्रैल 2026। आईपीएल सीजन के बीच बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई की है। सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत एक चलती कार में संचालित सट्टा रैकेट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹17 लाख नगद, कई मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2) एवं 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मोबाइल बना ‘सट्टा मशीन’, कार के भीतर बदलते लोकेशन से खेल रहे थे दांव
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार (CG10BD8888) में तीन व्यक्ति लगातार लोकेशन बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन खंगालने पर व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालन के पुख्ता सबूत मिले। मोबाइल में हार-जीत के दांव, ग्राहकों की सूची और लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के टीआई भी बदले, पुलिस कमिश्नर रायपुर ने जारी किया आदेश
CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के टीआई भी बदले, पुलिस कमिश्नर रायपुर ने जारी किया आदेश
April 6, 2026
रायपुर। राजधानी में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने 22 निरीक्षकों का तबादला करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी
रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा (40 वर्ष), निवासी बाजार पारा गनियारी, थाना कोटा
दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू (32 वर्ष), निवासी देवरी खुर्द, थाना तोरवा
सीताराम साहू (36 वर्ष), निवासी नजरलाल पारा, थाना सिरगिट्टी

जप्त सामग्री का पूरा हिसाब
नगदी रकम – ₹5,01,300/-
मोबाइल फोन – 04 नग
क्रेटा कार – अनुमानित कीमत ₹10,00,000/-
कुल जप्ती – लगभग ₹17,00,000/-

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी; महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी; महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए
April 6, 2026
रायपुर, 6 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के आर्थिक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्हाट्सएप के जरिए ‘लाइव सट्टा नेटवर्क’
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर आईपीएल मैचों पर लाइव दांव लगवा रहे थे। मोबाइल में मिले चैट और ट्रांजेक्शन डिटेल्स से सट्टा नेटवर्क के संगठित और लगातार संचालित होने के संकेत मिले हैं।

अन्य इलाकों में भी फैले नेटवर्क के संकेत
पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इनका नेटवर्क अन्य थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय हो सकता है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
विष्णु सरकार का बड़ा फैसला; RTE के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द,
विष्णु सरकार का बड़ा फैसला; RTE के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द,
April 6, 2026
रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009, अप्रैल 2010 से प्रभावी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles