Trending

बिलासपुर में रसोई गैस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब सिलेंडर की जगह पाइप से आएगी गैस, 31 जुलाई से शुरू होगी सप्लाई; जानिए कितना आएगा खर्च


बिलासपुर, 3 जुलाई 2026.  न्यायधानी बिलासपुर में घरेलू रसोई गैस व्यवस्था में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब शहरवासियों को एलपीजी (LPG) सिलेंडर बुक करने और उसके आने का इंतजार करने के झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। शहर में अब एलपीजी की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध कराने की दिशा में काम बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने बिलासपुर में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार तेज कर दिया है और कंपनी का लक्ष्य आगामी 31 जुलाई से नियमित घरेलू गैस आपूर्ति शुरू करने का है।

कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में इस आधुनिक व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। अब तक 330 से अधिक परिवार पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से करीब 30 घरों में मीटर लगाने और कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। इस सुविधा की शुरुआत सबसे पहले राजकिशोर नगर क्षेत्र से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन चरणों में होगा पूरे शहर का विस्तार

पूरे बिलासपुर शहर में पीएनजी सेवा का विस्तार चरणबद्ध तरीके से तीन चरणों में किया जाएगा | पहला चरण में राजकिशोर नगर, मोपका, सरकंडा और गीतांजलि सिटी, दूसरा चरण में मंगला क्षेत्र और तीसरा चरण में कोनी क्षेत्र को लिया जायेगा |

फिलहाल तकनीकी परीक्षण और शुरुआती संचालन के कारण सबसे पहले राजकिशोर नगर में गैस सप्लाई शुरू करने की फाइनल तैयारी की जा रही है। इसके लिए शहर में लगभग 54 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

₹1300 के शुरुआती भुगतान पर मिलेगा कनेक्शन, EMI की भी सुविधा

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि कंपनी ने कनेक्शन के लिए आसान भुगतान का विकल्प रखा है, पीएनजी कनेक्शन की कुल अनुमानित लागत करीब 6,000 रुपये है (इसमें मीटर, पाइपलाइन, फिटिंग और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं)। उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आसान ईएमआई (EMI) का विकल्प भी दिया जा रहा है। मात्र 1,300 रुपये के शुरुआती भुगतान के साथ उपभोक्ता कनेक्शन लेने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

कच्छार प्लांट से होगी गैस की आपूर्ति

बिलासपुर में गैस आपूर्ति के लिए कच्छार क्षेत्र में बनाया गया ‘ट्रांसमिशन गैस प्लांट’ पूरी तरह से बनकर तैयार है। इस प्लांट में नेचुरल गैस पहुंचनी भी शुरू हो चुकी है। इसी मुख्य प्लांट से शहर के विभिन्न हिस्सों तक बिछाए गए पाइपलाइन नेटवर्क को जोड़ा गया है, जिससे घरों तक निर्बाध (बिना रुके) गैस सप्लाई सुनिश्चित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते हैं अधिकारी?

अडानी टोटल गैस लिमिटेड के स्टेट हेड विनोद साहू ने बताया कि, “बिलासपुर में पीएनजी को लेकर लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। 330 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और कई घरों में मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। निर्धारित योजना के अनुसार, 31 जुलाई तक राजकिशोर नगर में गैस आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है, जिसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से सेवा का विस्तार किया जाएगा।”

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp