Trending

Big Breaking : कांग्रेस नेता के घर ED का छापा, जाने- क्या है पूरा मामला


कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रोशन बेग (Roshan Baig) के आवास पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आइ मॉनीटरिंग एडवाइजरी स्कैम (Monetary Advisory investment scam) मामले में छापेमारी की। बता दें कि आइएमए घोटाला में पूर्व विधायक रोशन बेग को सीबीआइ (CBI) ने 23 नवंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था।

जानें क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि आइएमए का यह घोटाला साल 2018 में सामने आया था, जिसमें कंपनी ज्यादा ब्याज का लालच देकर मासिक योजना, शिक्षा योजना, विवाह योजना जैसी विभिन्न पोंजी योजनाओं के लिए गैरकानूनी तरीके से लोगों से धन इकट्ठा करती थी, लेकिन जब रिटर्न देने का समय आया तो मंसूर खान दुबई फरार हो गया था। उसे पिछले साल 19 जुलाई को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने मामले में रोशन बेग को शामिल करने के बाद हिरासत में लिया था। मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान और आइएमए के मालिक ने एक वीडियो में आरोप लगाया था कि रोशन बेग ने उससे पैसे निकाले थे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp