LIVE UPDATE

सीएम साय की बड़ी घोषणा : प्रदेश के इस जिले में खुलेगा बीएड महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने इस जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

CG-हिन्द एनर्जी दफ्तर पर EPF का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज, कोयला ट्रांसपोर्ट में मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया संभालेंगे जिम्मेदारी
नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया संभालेंगे जिम्मेदारी
March 30, 2026
बिलासपुर, 30 मार्च 2026. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल द्वारा डॉ. ललित प्रकाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये के साथ ही मननरेगा से 90 दिनो की मजदूरी 21,870 रूपये एवं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय हेतु 12 हजार रूपये खर्च किए जा रहे है। इस तरह प्रति आवास 1 लाख 53 ’हजार 870 रूपये दिया जा रहा है। आज इस तरह कुल 2100 आवास के लिए कुल 32 करोड़ 31 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
March 30, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ के वाहन चालकों के लिए एक बार फिर सफर महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles