LIVE UPDATE

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : हाइवा, ट्रैक्टर समेत रेत से भरे 9 वाहन किये जब्त

राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई जिसमें विगत दो दिनों में हाइवा एवं ट्रैक्टर सहित 9 रेत से भरे वाहन ज़ब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि देर रात एवं सुबह खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के संबध में जांच की गई।जांच के दौरान पलारी तहसील तहसील अंतर्गत ग्राम गिधपुरी एवं तहसील लवन में महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन संलिप्त 9 वाहन जब्त किया गया है।सभी जब्त कर वाहन नजदीकी थाना के सुपुर्दगी में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS: फेडरेशन ने सीएम साय को लिखा पत्र, शिक्षकों की प्रथम सेवा गणना व वेतन विसगंति दूर करने की मांग

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है की कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवैध रेत के भंडारण,अनुमति और उत्खनन, परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।

सोनी ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन व धंधा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles