LIVE UPDATE

बलरामपुर : पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला, ASP को लगी चोट, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

बलरामपुर का मामला बढ़ते जा रहा है थाने में अस्पताल कर्मी की मौत के बाद जहां गुरूवार को थाने में पथराव करते हुए जमकर हंगामा मचाया गया था, वहीं आज शव को अस्पताल से ले जाने से इंकार करते हुए परिजनों ने पत्थरबाजी करने के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों पर गांव की महिलाओं ने हमला बोलते हुए जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है।

आक्रोशित गांव वालों ने मृतक गुरुचंद मंडल के शव को हॉस्पिटल से ले जाने का इंकार करते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, इस दौरान महिलाओं ने कुछ महिला पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई भी कर दी। भारी विरोध के बाद मृतक गुरुचंद मंडल के शव को उनका गांव संतोषी नगर लाया गया है, बताया जा रहा है कि गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा : 400 इमरजेंसी वाहन और 32 फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा : 400 इमरजेंसी वाहन और 32 फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
May 18, 2026
रायपुर, 18 मई 2026/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कल 24 अक्टूबर को पुलिस थाना में बलरामपुर अस्पताल के चपरासी गुरुचंद मंडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, चपरासी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था, जहां चपरासी ने थाना के बाथरूम में अपने गमछा से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी, वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया, साथ ही एसपी थाना के सामने एनएच-343 में चक्काजाम कर दिया था ।

वहीं कांग्रेस ने बलरामपुर अस्पतालकर्मी के आत्महत्या मामले की जांच के लिए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की को संयोजक बनाते हुए 8 सदस्यीय जांच टीम गठित की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
CG-बाइक धीरे चलाने की नसीहत पर युवकों की पिटाई: पेट्रोल पंप ऑफिस में घुसकर लाठी-रॉड से हमला, CCTV सामने आया
May 18, 2026
बिलासपुर, 18 मई 2026 ।  बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को मामूली बाइक टक्कर का विवाद खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला
May 18, 2026
Chhattisgarh Teacher Suspended: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles