LIVE UPDATE

Ayushman Card New Apply Process : जानिए नए नियम के तहत एक परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड



Ayushman Card New Apply Process :  आयुष्मान भारत योजना लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने वाली स्कीम है. ये सरकार द्वारा संचालित इस स्वास्थ्य योजना में अप्लाई करने के बाद आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बन जाता है और इसके बाद इसके जरिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है. सरकार हर साल आपको इतना कवर देती और पूरा खर्च उठाती है. बुधवार को इस सरकारी स्कीम में एक बड़ा बदलाव (Rule Change) किया गया है और कैबिनेट की बैठक में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’ में शामिल करने का फैसला लिया गया।

34 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने
सरकारी आंकड़ों को देखें तो आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड की संख्या में जोरदार इजाफा हो रहा है और 30 जून 2024 तक इनका आंकड़ा 34.7 करोड़ से अधिक हो चुका था. इस अवधि तक एक लाख करोड़ रुपये मूल्य तक के 7.37 करोड़ बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती के लिए मंजूरी दी गई. इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी देशभर में 29,000 से ज्यादा लिस्टेड अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस हेल्थ सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने कैबिनेट में लिया ये फैसला
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक के फैसलों का ऐलान करते हुए आयुष्मान भारत योजना में किए गए बड़े बदलाव (Ayushman Bharat Yojna Rule Change) के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब 70 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग भी इसमें शामिल होंगे और इस फैसले का उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है. सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा. अगर वरिष्ठ नागरिक वर्तमान में किसी भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत कवर किए गए हैं, तो उनके पास आयुष्मान भारत में स्विच करने का विकल्प होगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पोस्ट (PM Narendra Modi Post) के जरिए ये जानकारी शेयर की है।

CG Mukhyamantri Jandarshan: मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन स्थगित, 12 सितंबर को सीएम हाउस में नहीं होगा जनदर्शन, ये है वजह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ayushman Card New Apply Process :  परिवार के कितने लोगों का बन सकता है कार्ड?
सरकार की ओर से जब कोई योजना लॉन्च की जाती है, तो उसके साथ ही पात्रता से संबंधित डिटेल भी जारी करती है. यहां हम बता रहे हैं कि आखिर एक ही परिवार के कितने लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है. तो बता दें कि इस सरकारी योजना (Govt Scheme) में जरूरतमंदों को सहूलियत देते हुए ऐसी कोई लिमिट तय नहीं की गई है. यानी एक परिवार के जितने चाहे उतने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन ये सभी पारिवारिक सदस्य इस योजना के लिए पात्र होने चाहिए।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
Ayushman Bharat Yojna के तहत पात्रता के बारे में बात करें, तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले, निराश्रित या फिर आदिवासी, अनुसूचित जाति या जनजाति के दिव्यांग या जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं या दिहाड़ी मजदूरी करके जीवन बसर करने वाले सभी लोग इस योजना के तहत पात्र हैं. आप ऑनलाइन पात्रता की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘Am I Eligible’ ऑप्शन क्लिक करें.
अब अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर सब्मिट करना होगा.
इसके बाद नंबर पर आए OTP मांगे गए स्थान पर भरें.
अब स्क्रीन पर अपना राज्य चुनें,फिर मोबाइल नंबर राशन कार्ड नंबर डालें.
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पूरी डिटेल आ जाएगी कि आप पात्र हैं या नहीं.
ऐसे बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड
इसके अलावा आप इस सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो फिर आसानी से टोल-फ्री नंबर-14555 पर कॉल करके भी अपनी पात्रता का पता लगा सकते हैं. अगर आप इसके पात्र हैं तो फिर नजदीकी सीएससी सेंटर (CSC Center) पर जाकर अपने दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय जो दस्तावेज मांगे जाते हैं, उनमें आधार कार्ड (Aadhaar Card), निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के अलावा एक एक्टिव मोबाइल नंबर जरूरी है।

 

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp